प्रियंका गांधी की तारीफ में इमरान के साथी ने पढ़े कसीदे, पाकिस्तानी सांसदों को कोसा

दिल्ली। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के फलस्तीन लिखे बैग की चर्चा अब पाकिस्तान तक पहुंच गई है। इमरान खान की सरकार में मंत्री रहे फवाद चौधरी ने भी प्रियंका गांधी की फोटो को अपने एक्स अकाउंट पर साझा किया और उनकी जमकर तारीफ भी की। उन्होंने लिखा है, कि फोटो में प्रियंका गांधी के कंधे पर फलस्तीन के समर्थन वाला बैग है। बैग में तरबूज समेत अन्य प्रतीक बने हैं। इन प्रतीकों को फलस्तीन की संस्कृति में अहम माना जाता है।

पाकिस्तानी सांसदों को कोसा

पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने लिखा कि जवाहर लाल नेहरू जैसे महान स्वतंत्रता सेनानी की पोती से हम और क्या उम्मीद कर सकते हैं? प्रियंका गांधी ने अपनी खूब धाक जमाई है। यह शर्मनाक है कि आज तक किसी पाकिस्तानी सांसद ने ऐसी हिम्मत नहीं दिखाई। आपको बता दे कि,  प्रियंका गांधी की यह वायरल तस्वीर सोमवार की है, जब वे संसद पहुंची थीं। पहले भी कई मौकों पर कांग्रेस और प्रियंका गांधी फलस्तीन के समर्थन में आवाज उठा चुकी हैं। फलस्तीन के राजदूत से प्रियंका ने मुलाकात भी की थी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई