Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

केबल ऑपरेटर्स की अहम बैठक ग्रैंड मुख्यालय में, चेयरमैन गुरचरण होरा ने अन्य कम्पिनियों के लुभावने ऑफर्स से बचने की दी सलाह

रायपुर। ग्रैंड विजन नेटवर्क द्वारा सेवा विस्तार के तहत शनिवार को राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित ग्रैंड विजन मुख्यालय में केबल ऑपरेटर्स की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में गुरचरण सिंह होरा ने ऑपरेटरों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अपने आगामी जन्मदिन 3 अप्रैल के अवसर पर कई बड़ी सौगातें देने की भी बात कही।

समस्याओं और मांगों पर चर्चा

g3

बैठक के दौरान चेयरमैन होरा ने ऑपरेटरों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया। उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक नए पैकेज की घोषणा भी की गई, जिसमें सभी प्रमुख चैनल्स शामिल किए जाएंगे।

चेयरमैन ने कहा कि केबल ऑपरेटरों की भलाई और उनके व्यवसाय को मजबूत बनाने के लिए भविष्य में जरूरी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी समस्या के समाधान के लिए ग्रैंड विजन हमेशा साथ खड़ा रहेगा। बैठक में उपस्थित ऑपरेटरों ने उनका आभार जताते हुए कंपनी के साथ और अधिक समर्पण से काम करने की बात कही।

“हम सब एक परिवार हैं” – होरा

g2

इस अवसर पर गुरचरण सिंह होरा ने कहा कि ग्रैंड विजन लगातार अपने उपभोक्ताओं को किफायती दरों पर बेहतर मनोरंजन सेवाएं प्रदान करता आ रहा है। आने वाले समय में नई योजनाओं और स्कीम्स के माध्यम से दर्शकों को और लाभ पहुंचाया जाएगा। उन्होंने केबल ऑपरेटरों से एकजुट होकर कार्य करने की अपील करते हुए कहा, “हम सब एक परिवार हैं।” उनका कहना था कि कंपनी का लक्ष्य ग्राहकों और ऑपरेटरों दोनों को बेहतर सेवाएं और स्थिर व्यवसायिक वातावरण उपलब्ध कराना है। जहां बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्य लंबी प्रक्रियाओं, मेल और अप्रूवल में उलझ जाता है, वहीं ग्रैंड विज़न में कार्य रुकता नहीं तुरंत होता है। हमारा दफ्तर आप सभी के लिए 24 घंटे खुला है, आप अपनी समस्याओं का निराकरण तुरंत करा सकते है।

चेयरमैन होरा ने रायपुर के केबल ऑपरेटरों की खुलकर सराहना करते हुए कहा कि रायपुर के ऑपरेटर किसी भी अन्य कंपनियों के लुभावने ऑफर्स या प्रलोभन में नहीं आते। उन्होंने कहा कि रायपुर के केबल ऑपरेटर हमेशा व्यवसायिक नैतिकता, पारदर्शिता और भरोसे को प्राथमिकता देते हैं, जो पूरे नेटवर्क की मजबूती का आधार है।

“मैं कभी भी केबल व्यवसाय नहीं छोड़ूंगा, केबल मेरे खून में है” – चेयरमैन होरा

g5

चेयरमैन होरा ने बताया कि केबल इंडस्ट्री से उनका जुड़ाव सिर्फ व्यवसायिक नहीं बल्कि भावनात्मक भी है, केबल मेरे खून में है। उन्होंने केबल ऑपरेटरों को भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी वे इस क्षेत्र की मजबूती और विकास के लिए लगातार कार्य करते रहेंगे।

इस अवसर पर ग्रैंड विजन के वरिष्ठ पदाधिकारी अमोल गारुड़ी, हितेश व्यास, संदीप कौर गुम्बर, कौशिक दत्ता, घनश्याम पंजवानी, विजय सिंन्हा, HR लोकेश बिसेन, तान्या वाधवानी, मोहम्मद, ग्रैंड न्यूज़ के संपादक संजय शुक्ला,  छत्तीसगढ़ केबल संघ के अध्यक्ष मनोज चक्रधारी, नविन पिथारियां समेत ग्रैंड विजन रायपुर के केबल ऑपरेटर्स, ग्रैंड ब्रॉडबैंड और ग्रैंड न्यूज़ के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई