Important meeting: कोटा सबडिवीज़न में सराफा व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर अहम बैठक

सीसीटीवी, वेरिफिकेशन और सतर्कता पर विशेष जोर

कोटा सबडिवीज़न अंतर्गत रतनपुर, कोटा, तखतपुर एवं बेलगहना क्षेत्र में (Important meeting) सराफा व्यापारियों की सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें व्यापारियों को वर्तमान सुरक्षा परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में दुकानों में हाई डेफिनिशन ऑडियो/वीडियो रिकॉर्डिंग युक्त सीसीटीवी कैमरे लगाने एवं उनकी नियमित रिकॉर्डिंग सुनिश्चित करने, सभी कर्मचारियों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराने, तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल देने पर विशेष जोर दिया गया।

सीसीटीवी, वेरिफिकेशन और सतर्कता पर विशेष जोर, (Important meeting)

साथ ही दुकानों में अग्निशमन उपकरण अनिवार्य रूप से रखने और कर्मचारियों को उनके उपयोग का प्रशिक्षण देने, सुरक्षा अलार्म (सायरन) लगाने, तथा आसपास के क्षेत्रों में गश्त और चौक-चौराहों पर लगे कैमरों की व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर भी चर्चा की गई। प्रत्येक प्रतिष्ठान में संबंधित थाना एवं बीट स्टाफ के संपर्क नंबर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए।

व्यापारियों से यह भी आग्रह किया गया कि दुकान में आने वाले ग्राहक बिना मास्क या नकाब के प्रवेश करें ताकि उनकी पहचान स्पष्ट रूप से हो सके, तथा प्रत्येक ग्राहक का नाम और मोबाइल नंबर एक रजिस्टर में दर्ज किया जाए। बैठक का उद्देश्य व्यापारियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सामूहिक सतर्कता के माध्यम से किसी भी संभावित आपराधिक गतिविधि की रोकथाम सुनिश्चित करना है ……

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई