Important Meeting: अरपा अर्पण महाअभियान में पर्यावरण संरक्षण के बड़े संकल्प,

श्याम मोहन दुबे का सम्मान

बिलासपुर । नववर्ष के प्रथम दिवस पर अरपा अर्पण महाअभियान समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, (Important Meeting) जिसमें समिति के सभी सम्मानित सदस्यों ने पूर्ण उत्साह के साथ भाग लिया। बैठक में वर्ष 2026 के कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा निर्धारित की गई तथा जून माह में आयोजित होने वाले विशाल पौधारोपण अभियान की तैयारियों के लिए सदस्यों को विशिष्ट जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

समिति के संस्थापक एवं अध्यक्ष श्याम मोहन दुबे की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जानवरों की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर दिया गया। जून से शुरू होने वाले “हमर मेड़ हमर पेड़” जागरूकता अभियान के तहत किसानों से अपील की जाएगी कि वे अपने खेतों की मेड़ों पर फलदार पौधे रोपें। इससे बंदरों को प्राकृतिक भोजन उपलब्ध होगा, उनका जीवन सुरक्षित रहेगा तथा किसानों की फसलों को बंदरों से होने वाले नुकसान से मुक्ति मिलेगी।

इसी क्रम में किसानों से पराली (पैरा) न जलाने की पुरजोर अपील की जाएगी। पराली जलाने से गौवंश को चारे की कमी होती है, जिससे वे सड़कों पर भटकते हैं और दुर्घटनाओं का शिकार बनते हैं। पर्याप्त पराली रहने से गौवंश को भोजन मिलेगा, सड़क दुर्घटनाएं कम होंगी और मानव तथा पशु दोनों के जीवन सुरक्षित रहेंगे।

बैठक में शहर के पेड़ों पर लगे कील, पीन एवं अवैध विज्ञापनों को हटाने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाने तथा बिलासपुर नगर निगम से सख्त कार्रवाई की मांग करने का निर्णय लिया गया। अरपा नदी की स्वच्छता हेतु नगर निगम से एसटीपी प्लांट को तत्काल चालू करने, मूर्ति विसर्जन के लिए स्थायी कुंड निर्माण, नदी में कचरा एवं पूजा सामग्री डालने पर पूर्ण प्रतिबंध तथा पुलों पर सुरक्षा जाली लगवाने का आग्रह किया जाएगा। बैठक में एक विशेष क्षण तब आया जब नंदनी गौशाला के संस्थापक जयंत श्रीवास्तव ने पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान के लिए समिति अध्यक्ष श्याम मोहन दुबे का सम्मान किया।

बैठक में जय पाठक, दिग्विजय पाठक, अमित रंजन पांडेय, श्रीमती सीमा चतुर्वेदी, श्रीमती पराग यादव, अनिल यादव, आशुतोष तिवारी, आशुतोष शर्मा, संजय जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, विशाल धीवर, जयंत श्रीवास्तव, डॉ. आलोक मिश्रा, मनिष पुरी, डॉ. रवी पटेल तथा सुश्री वर्षा ताम्रकार सहित सभी प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे।अरपा अर्पण महाअभियान बिलासपुर में पर्यावरण एवं नदी संरक्षण के लिए एक सशक्त जन आंदोलन बन चुका है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई