पहलगाम आतंकी हमले का भारत-पाकिस्तान के मैचों पर असर, BCCI की ICC से बड़ी मांग

पहलगाम आतंकी हमले के बाद, इसका असर अब केवल सियासत या समाज तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि यह खेल के मैदान तक भी पहुँच गया है। दरअसल, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) को एक पत्र लिखकर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, BCCI ने ICC से औपचारिक रूप से मांग की है कि भविष्य में भारत और पाकिस्तान को किसी भी ICC टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज में एक साथ न रखा जाए। BCCI का कहना है कि वर्तमान राजनीतिक और सुरक्षा हालात को देखते हुए, भारत पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप स्टेज में खेलने के लिए तैयार नहीं है।

पत्र में BCCI ने यह भी लिखा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से चल रहे राजनीतिक तनाव को देखते हुए दोनों देशों की टीमों को एक ही ग्रुप में रखना खिलाड़ियों, फैंस और टूर्नामेंट के लिए तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न कर सकता है।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या ICC इस मांग पर विचार करेगा? और अगर ICC इसे स्वीकार करता है, तो इसका असर आने वाले बड़े टूर्नामेंट्स जैसे T20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी पर कैसे पड़ेगा? भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले हमेशा से ही हाई वोल्टेज मैच होते हैं, लेकिन अब सुरक्षा और भावनात्मक पहलू इन मैचों को क्रिकेट के रोमांच से कहीं अधिक महत्वपूर्ण बना रहे हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई