IMD ने 13 राज्यों में जारी किया बारिश का अलर्ट, पढ़े अपने राज्य के मौसम का हाल

दिल्ली। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 13 राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। मध्यप्रदेश में शुक्रवार से तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट का अनुमान है। राजस्थान में आंधी और बारिश के बाद हल्की सर्दी बढ़ गई है, वहीं यूपी में गुरुवार रात ओले गिरने से सड़कों पर सफेद चादर बिछ गई।

मेरठ और हापुड़ में गुरुवार देर रात आधे घंटे तक ओले गिरे, जिससे खेतों और छतों पर सफेद परत बन गई। गाजियाबाद, सहारनपुर और बुलंदशहर में भी बारिश हो रही है। इस बदलाव से तापमान में गिरावट आई है। ओडिशा में अगले तीन दिन भारी बारिश हो सकती है, जिससे फसलों को नुकसान हो सकता है। राज्य सरकार ने 25 जिलों में अलर्ट जारी किया है।

जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद

कश्मीर में बर्फबारी के कारण जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद हो गया है। इससे करीब 300 वाहन फंसे हुए हैं, जिनको निकालने का काम जारी है।

राजस्थान में सर्दी बढ़ी, 22 फरवरी से फिर बढ़ेगा तापमान

राजस्थान में आंधी-बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है, जिससे हल्की सर्दी बढ़ गई है। 22 फरवरी से तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। 25-26 फरवरी तक गर्मी भी बढ़ सकती है।

पंजाब में बारिश से तापमान में गिरावट

पंजाब में पिछले 24 घंटों में बारिश के बाद तापमान में 4 डिग्री की गिरावट आई है। अमृतसर में 36 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

हिमाचल में बर्फबारी और ठंड

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ गई है। 24 घंटे में कई शहरों का पारा 13 डिग्री तक गिर गया है। 22 फरवरी को ऊंचे इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई