Illegal Occupation: वार्ड 31 में सरकारी जमीन पर रसूखदारों का कब्जा: निगम की दोहरी कार्रवाई से खपरगंज के लोगों में भारी आक्रोश….

​गरीबों पर बुलडोजर, रसूखदारों को सिर्फ नोटिस! खपरगंज में अवैध निर्माण पर भड़कीं पार्षद सहजादी कुरैशी

नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई एक बार फिर सवालों के घेरे में है। (Illegal Occupation) ताजा मामला वार्ड नंबर 31 खपरगंज स्थित पूज्य सिंधी पंचायत धर्मशाला के सामने का है, जहाँ लगभग 10 से 12 फीट चौड़ी शासकीय सड़क पर अवैध कब्जे का खेल चल रहा है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि एक तरफ निगम गरीबों की झोपड़ियों पर बिना सोचे-समझे बुलडोजर चला रहा है, वहीं दूसरी ओर रसूखदारों के इस अवैध निर्माण पर केवल ‘नोटिस-नोटिस’ का खेल खेला जा रहा है।

रसूखदारों को सिर्फ नोटिस! (Illegal Occupation)

वार्ड की पार्षद सहजादी कुरैशी ने साफ किया है कि जनता इस भेदभाव और अतिक्रमण को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने मामले की शिकायत निगम के आला अधिकारियों से कर दी है। अब देखना होगा कि निगम प्रशासन इस रसूखदार के अवैध निर्माण पर डंडा चलाता है या फिर अपनी आँखों पर पट्टी बांधे रखता है…

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई