आईजी का नक्सलियों को अल्टीमेटम, बोले- नक्सलियों का छोड़ो साथ नहीं तो अंजाम भुगतने के लिए रहो तैयार

जगदलपुर : तीन और चार अक्तूबर को दंतेवाड़ा के साथ ही नारायणपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 31 नक्सलियों को मार गिराया था, इन सभी मारे गए नक्सलियों पर 2 करोड़ 15 लाख का इनाम था, नक्सलियों की बटालियन नंबर 6 की पूरी टीम इस हमले में खत्म हो गई, इस घटना के बाद बस्तर रेंज आईजी ने नक्सलियों के अन्य नक्सलियों से अपील की है कि नक्सलियों का साथ छोड़कर मुख्यधारा में जुड़ जाओ, नही तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो।

बता दे कि बस्तर रेंज आईजी सुंदरराज पी ने जवानों का हौसला बढ़ाते हुए नक्सलियों की एक बड़ी टीम को सफाया करने की बात कहते हुए अन्य नक्सलियों से इस बात की अपील की है कि अभी भी समय है अगर अच्छी जिंदगी जीना है तो नक्सलियों का साथ छोड़ दो और समाज के मुख्यधारा में आकर जुड़ जाओ, नही तो जिस तरह से नारायणपुर और दंतेवाड़ा के सीमा से लगे ओरछा थाना क्षेत्र के ग्राम नेंदूर – थुलथुली में हुए मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे गए थे, वही आने वाले दिनों में और नक्सलियों के खिलाफ अन्य अभियान चलाया जाएगा।

वहीं इस मामले में पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय द्वारा बताया गया कि नेंदूर – थुलथुली में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में मारे गए 31 नक्सलियों में से 2 करोड़ 15 लाख के ईनामी 29 नक्सलियों की पूरी शिनाख्त कार्यवाही हुई है। बस्तर रेंज आईजी सुन्दरराज पी. के द्वारा बताया गया कि इस मुठभेड में 01 डीकेएसजेडसी, 01 सीवायपीसी कमांडर, 03 डीवीसीएम, 14 पीएलजीए कंपनी नंबर 06 सदस्य, 02 डीकेएसजेडसी गार्ड, 06 एरिया कमिटी सदस्य तथा 02 एरिया कमिटी के पार्टी सदस्य कैडर की पहचान कार्यवाही पूरी की जा चुकी है। उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा कमलोचन कश्यप द्वारा बताया गया कि शेष 02 नक्सलियों की शिनाख्त कार्यवाही जारी है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button