आईजी संजीव शुक्ला ने ली समीक्षा बैठक, पुलिस अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

बिलासपुर। रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) डॉ. संजीव शुक्ला ने आज अपराधों और कानून-व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में सभी जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) शामिल हुए।

इस बैठक में लंबित अपराधों, सड़क दुर्घटनाओं, मर्ग जांच, पुलिस अनुशासन और गश्त व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई। आईजी ने साफ कहा कि गंभीर मामलों की जांच में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

महिलाओं, बच्चों और नशे से जुड़े अपराधों पर तुरंत और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि आदतन अपराधियों और संदिग्धों पर खास नजर रखी जाए और गश्त को और अधिक प्रभावी बनाया जाए।

आईजी शुक्ला ने पुलिस अधिकारियों को विभागीय अनुशासन बनाए रखने और थानों में डिजिटल पोर्टल्स का बेहतर इस्तेमाल करने के भी निर्देश दिए। साथ ही पुलिसकर्मियों के कल्याण से जुड़े मामलों पर भी ध्यान देने को कहा।

बैठक में साफ संकेत दिया गया कि बिलासपुर रेंज में अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग के लिए अब और ज्यादा सख्ती बरती जाएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button