‘अपने नागरिकों पर बम गिराने से फुर्सत मिले तो…’, UN में भारत का पाकिस्तान पर तंज

दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 60वें सत्र में भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। भारत ने कहा कि पाकिस्तान बार-बार निराधार और भड़काऊ बयानों के जरिए मंच का दुरुपयोग करता है, जबकि उसे अपनी कमजोर होती अर्थव्यवस्था और बिगड़ते हालात पर ध्यान देना चाहिए।

जिनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के अधिकारी क्षितिज त्यागी ने पाकिस्तान पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को भारत के मामलों में दखल देने के बजाय अवैध कब्जे वाले क्षेत्रों को खाली कर देना चाहिए और अपनी अर्थव्यवस्था को बचाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

भारत ने तीखा तंज कसते हुए कहा— “पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था आखिरी सांस ले रही है। शायद ये तब होगा जब उसे आतंकवाद का निर्यात करने, संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित आतंकवादियों को पनाह देने और अपने ही नागरिकों पर बम गिराने से फुर्सत मिले।” भारत ने पाकिस्तान के मानवाधिकार रिकॉर्ड की भी पोल खोली। त्यागी ने कहा कि पाकिस्तान की राजनीति सैन्य प्रभुत्व से दबी हुई है और वहां मानवाधिकारों का इतिहास उत्पीड़न और दमन से भरा है।

भारत ने परिषद से आग्रह किया कि वह सार्वभौमिक, निष्पक्ष और गैर-चयनात्मक बने। त्यागी ने कहा कि मानवाधिकार परिषद का मंच किसी भी देश द्वारा राजनीतिक प्रचार या भ्रामक आरोपों के लिए इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। इसके बजाय यह वैश्विक एकता, सहयोग और रचनात्मक संवाद का माध्यम बने। भारत का यह बयान पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश है कि उसके झूठे आरोपों से अंतरराष्ट्रीय मंच पर उसे कोई फायदा नहीं मिलने वाला।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई