बस्तर में बड़ी कार्रवाई: लापरवाही पर 173 कॉमन सर्विस सेंटर(CSC) की आईडी रद्द

बस्तर जिले में कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) संचालकों पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। जिले के कुल 173 CSC की आईडी निरस्त कर दी गई है। यह कार्रवाई निरीक्षण के दौरान सामने आई गंभीर अनियमितताओं के बाद की गई है।

जांच में पाया गया कि कई CSC संचालक नियमों का पालन नहीं कर रहे थे। कई केंद्र बिना स्थायी दुकान या कार्यालय के ही संचालित किए जा रहे थे, जो नियमों के खिलाफ है। कुछ जगहों पर CSC की तय कॉमन ब्रांडिंग नहीं थी और न ही सेवाओं की दरों का रेट चार्ट लगाया गया था।

इसके अलावा कई केंद्र केवल कागजों में या अस्थायी रूप से चल रहे थे, जिससे आम लोगों को सरकारी और डिजिटल सेवाओं का सही लाभ नहीं मिल पा रहा था। इन लापरवाहियों को गंभीर मानते हुए जिले भर में एक साथ कार्रवाई की गई।

प्रशासन ने साफ किया है कि CSC का उद्देश्य आम नागरिकों को पारदर्शी और सुगम सेवाएं देना है। इसे देखते हुए अब सभी वीएलई (विलेज लेवल एंटरप्रेन्योर) को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। नियमों का पालन करना अब अनिवार्य होगा, वरना आगे भी ऐसी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई