Ice Factory Sealed: बिलासपुर नगर निगम का बड़ा एक्शन,शकुंतला आइस फैक्ट्री पर जड़ा ताला

औद्योगिक बर्फ को खाद्य सामग्री के रूप में बेचने का खुलासा, कार्रवाई के दौरान मचा बवाल...

​बिलासपुर के तोरवा पावर हाउस क्षेत्र में (Ice Factory Sealed) उस वक्त हड़कंप मच गया जब नगर निगम की टीम ने औचक निरीक्षण करते हुए ‘शकुंतला आइस फैक्ट्री’ पर सीलबंदी की बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। यह कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग की उस शिकायत के बाद की गई जिसमें पता चला था कि फैक्ट्री में केवल कारखानों और चिलिंग उद्देश्यों के लिए बनाई जाने वाली ‘नॉन-फूड ग्रेड’ बर्फ को धड़ल्ले से खाने-पीने की चीजों में उपयोग के लिए बाजार में बेचा जा रहा था।

कार्रवाई के दौरान मचा बवाल… (Ice Factory Sealed)

जब निगम के अधिकारी फैक्ट्री को सील करने पहुंचे, तो वहां स्थिति तनावपूर्ण हो गई। फैक्ट्री संचालक ने नगर निगम की टीम के साथ तीखी बहस की और कार्रवाई में बाधा डालने की कोशिश की, जिससे मौके पर विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। हालांकि, नियमों के उल्लंघन और जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ के पुख्ता प्रमाण मिलने के बाद निगम प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए फैक्ट्री को पूरी तरह सील कर दिया है

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई