Hyva Accident: आरके नगर चौक पर फ्लाई ऐश से लदे दो हाइवा दुर्घटनाग्रस्त, सड़क पर बिछी राख की परत…

अनियंत्रित होकर पलटा हाइवा, दूसरा डिवाइडर पर चढ़ा; सरकंडा थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा टला, चालक-हेल्पर सुरक्षित

न्यायधानी बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले आरके नगर चौक के पास (Hyva Accident) आज एक भीषण सड़क हादसा घटित हुआ, जिसमें फ्लाई ऐश परिवहन कर रहे दो तेज रफ्तार हाइवा आपस में अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रफ्तार अधिक होने के कारण एक हाइवा अचानक संतुलन खो बैठा और बीच सड़क पर ही पलट गया, जिससे उसमें लदा हुआ सारा फ्लाई ऐश मुख्य मार्ग पर फैल गया।

अनियंत्रित होकर पलटा हाइवा, दूसरा डिवाइडर पर चढ़ा (Hyva Accident)

इसके ठीक पीछे या समानांतर चल रहा दूसरा हाइवा भी अनियंत्रित हो गया और सीधे डिवाइडर पर जा चढ़ा। गनीमत रही कि इस गंभीर हादसे में किसी की जान नहीं गई और हाइवा में सवार लोग बाल-बाल बच गए। हालांकि, इस घटना में चालक और हेल्पर को मामूली चोटें आई हैं। सड़क पर भारी मात्रा में फ्लाई ऐश फैल जाने के कारण यातायात कुछ समय के लिए बाधित हुआ और धूल का गुबार छाया रहा। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया…..

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई