शराब के विवाद में पति ने पत्नी और बेटी को जिंदा जलाया, हालत गंभीर

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में घरेलू विवाद के चलते एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और नाबालिग बेटी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से झुलस गईं और उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

यह घटना गौरेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत एडिशनल एसपी बंगले के सामने स्थित सुलभ शौचालय परिसर में हुई। जानकारी के अनुसार, आरोपी शंकर पांडेय अपनी पत्नी शमा शर्मा और बेटी के साथ वहीं अस्थायी रूप से रहता था और सुलभ शौचालय की देखरेख का काम करता था।

बताया जा रहा है कि शराब पीकर घर लौटने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान गुस्से में आकर आरोपी ने पत्नी और बेटी पर पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगा दी। आग लगने से दोनों बुरी तरह झुलस गईं और वहां रखा सामान भी जलकर नष्ट हो गया।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मां-बेटी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों का इलाज जारी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी को शराब पीने की लत थी, जिसको लेकर घर में अक्सर झगड़ा होता रहता था। इसी को इस घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है।

पुलिस को अस्पताल से मेडिकल मेमो प्राप्त हो गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है। जिला अस्पताल में बर्न यूनिट की सुविधा न होने के कारण दोनों का इलाज इनपेशेंट विभाग में किया जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि पीड़ितों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई