पति ने दूसरी शादी की जिद में पत्नी से मारपीट, FIR दर्ज

रायपुर। राजधानी के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में एक पति ने दूसरी पत्नी को घर लाने की जिद में अपनी पहली पत्नी से मारपीट की। पीड़िता को चेहरे, कमर और भुजा में चोटें आई हैं। पीड़िता माधुरी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति टुमन सोनवानी उर्फ लल्ला के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

शिकायत के अनुसार, घटना 12 अगस्त की रात करीब 8:30 बजे की है। माधुरी घर पर थी, तभी उसका पति दूसरी पत्नी को लाने की बात को लेकर विवाद करने लगा। बात-बात पर उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब पत्नी ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से पीटना शुरू कर दिया।

मारपीट के दौरान आरोपी यहीं नहीं रुका। उसने पत्नी की भुजा को दांत से काट लिया। पीड़िता के चेहरे, कमर और भुजा पर गंभीर चोटें आईं। इसके बाद वह थाने पहुंची और पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल महिला का इलाज कराया जा रहा है और मामले की आगे की कार्रवाई जारी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button