कबीरधाम: लाखाटोला में देह व्यापार करा रहे पति-पत्नी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

कबीरधाम। पुलिस ने लाखाटोला गांव में देह व्यापार चला रहे एक पति-पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों के खिलाफ लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि वे अपने घर से यह अवैध काम कर रहे हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देश पर सहसपुर लोहारा थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस को कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि लाखाटोला में यह दंपति देह व्यापार जैसे गंदे धंधे में लिप्त है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों को पकड़ा।

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान ईतवारी खुटेल (40) और उसकी पत्नी (40) के रूप में हुई है। जांच के बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर ईतवारी खुटेल को कवर्धा जेल और उसकी पत्नी को दुर्ग महिला जेल भेजा गया।

पुलिस ने बताया कि इलाके में इस तरह की अवैध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button