कवर्धा में मानवता शर्मसार :बहू पर जादू-टोने का आरोप, परिवार ने मिलकर पीटा

कवर्धा: पंडरिया पुलिस ने टोनही प्रताड़ना के आरोप में मारपीट करने वाले मां बाप और भाई को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने अपनी ही बहू पर जादू-टोना का आरोप लगाकर बेटा और बहू की लाठी-डंडे से मारपीट की थी.   क्याहै पूरा मामला: घटना 15 सितंबर की है. पीड़ित रुपेश साहू के मुताबिक उसके माता पिता ने पत्नी संतोषी साहू पर जादू टोना करने का आरोप लगाकर मारपीट की. पत्नी की पिटाई के दौरान पति बीच बचाव करने पहुंचा तो उन्होंने उसे भी पीट दिया. इस मारपीट में दोनों पीड़ित पति पत्नी को काफी चोट लगी. जिसके बाद आसपास के गांव वालों और समाज के लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. अस्पताल में पति पत्नी ने पंडरिया पुलिस पर भी मामले में कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया. मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ टोनही प्रताड़ना समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज किए. पंडरिया थाना प्रभारी नितिन तिवारी के अनुसार पुलिस ने भगवान साहू, मां मिथला साहू और उसके बड़े भाई पर पर मारपीट और टोनही प्रताड़ना के आरोप में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया. आगे की कार्रवाई जारी है.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई