Holi Milan Celebration: बिलासपुर मे कान्यकुब्ज (युवा ) ब्राह्मण समाज ने मनाया होली मिलन समारोह

समाज की उन्नति और एकजुटता का संकल्प, प्रशासनिक सेवाओं, पत्रकारिता और खेल जगत के सितारों को नवाजा गया

न्यायधानी बिलासपुर में कान्यकुब्ज (युवा) ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित ‘होली मिलन समारोह’ (Holi Milan Celebration)  हर्षोल्लास और सामाजिक सौहार्द के बीच संपन्न हुआ। इस गरिमामय आयोजन में समाज के वरिष्ठजनों, महिलाओं और युवाओं ने भारी संख्या में शिरकत कर फूलों और गुलाल की होली खेली। कार्यक्रम के दौरान केवल उत्सव ही नहीं, बल्कि समाज की प्रगति, उन्नति और भविष्य की कामयाबियों जैसे गंभीर मुद्दों पर भी गहन विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने युवाओं को प्रेरित करते हुए समाज को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का आह्वान किया।

पत्रकारिता और खेल जगत के सितारों को नवाजा गया (Holi Milan Celebration)

इस अवसर पर उन होनहार युवाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिन्होंने कठिन परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रशासनिक सेवाओं और बड़े पदों पर चयनित होकर समाज का मान बढ़ाया है। ​समारोह की एक विशेष कड़ी में समाज और देश के सजग प्रहरी के रूप में कार्य कर रहे पत्रकारों का भी आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया गया।

पत्रकारिता के क्षेत्र में अहम योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को उनकी निडरता और सेवा के लिए सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, खेल जगत में कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज का परचम लहराने वाले प्रतिभावान क्रिकेट खिलाड़ियों को भी मंच पर सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को होली की बधाई देते हुए समाज की एकता को और अधिक सुदृढ़ करने का संकल्प लिया……

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई