कांग्रेस की बैठक में गाली-गलौज का हाईवोल्टेज ड्रामा: महापौर के आक्रोश पर मनौव्वल करते दिखे जिला प्रभारी

 बिलासपुर: बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में जिला कांग्रेस के प्रभारी सुबोध हरितवाल और वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व महापौर राजेश पांडेय के बीच जमकर गाली गलौज हुई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज मीटिंग लेकर बाहर अपनी गाड़ी में बैठे ही थे कि उनके पीछे पीछे मीटिंग को खत्म कर जिला प्रभारी सुबोध हरितवाल बैठक से बाहर निकल रहे थे उसी समय भाषण के लिए मौका नहीं दिए जाने से नाराज पूर्व महापौर ने अपनी भड़ास जिला प्रभारी पर जमकर निकाली। इसी दौरान तू तड़क से लेकर मामला गाली गलौज तक जा पहुंचा।

बहस और गाली गलौज इतनी गहराई की मौजूद कांग्रेसी सकते में आ गए और एक दूसरे को समझाने का प्रयास किया जाने लगा। हालांकि पूर्व महापौर की नाराजगी को कम करने सुबोध हरितवाल उन्हें मनाने का काफी प्रयास करते रहे मगर पूर्व महापौर नहीं माने और हल्ला मचाते रहे। काफी देर तक जिला कांग्रेस के नेता दोनों के बीच सुलह कराने की कोशिश करते रहे, मगर बात बनती नजर नहीं आई। काफी देर बाद जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की समझाइश का असर हुआ। बताया जा रहा है कि पूर्व महापौर की आपत्ति इस बात पर थी कि उन्हें बैठक में कहने या बोलने का अवसर नहीं दिया गया। जिस संबंध में ही वह सुबोध हरितवाल को कह रहे थे। पूरे घटनाक्रम से फिर एक बार कांग्रेस में चल रही अंतर्कलह सामने आ गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई इस तीखी बहस से कहीं ना कहीं कार्यकर्ताओं और संगठन के बीच चल रहे तालमेल को बैठाने की जो कोशिश हो रही थी उस पर फिर से प्रश्न चिन्ह लगता दिख रहा है

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button