तेज रफ्तार बनी जानलेवा, बेलगहना के पास पेड़ से टकराई कार, दो की मौत

बिलासपुर जिले के बेलगहना चौकी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। भसको गांव के पास अमरकंटक जा रही टाटा पंच कार तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई।

हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान रामकुमार और कार चालक निलेश्वर धीवर के रूप में हुई है।

इस हादसे में सुखसागर मानिकपुरी, अमित चंद्रवंशी और राजकुमार साडू घायल हुए हैं। इनमें से राजकुमार साडू की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

सूचना मिलते ही बेलगहना चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

तेज रफ्तार एक बार फिर जानलेवा साबित हुई है। पुलिस ने लोगों से वाहन सावधानीपूर्वक चलाने और गति सीमा का पालन करने की अपील की है।

Show More
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई