High Court bomb threat: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को फिर से मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप.

सुनवाई रुकी, सुरक्षा घेरे में हाईकोर्ट परिसर

छत्तीसगढ़ न्यायधानी बिलासपुर से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, (High Court bomb threat) जहाँ छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला है। इस धमकी के बाद पूरे कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया और सुरक्षा के मद्देनजर हाईकोर्ट की सभी अदालतों में सुनवाई तत्काल प्रभाव से रोक दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया और वर्तमान में डॉग स्क्वायड एवं बम निरोधक दस्ता (Bomb Squad) चप्पे-चप्पे की गहन तलाशी ले रहा है।

डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते ने संभाला मोर्चा. (High Court bomb threat)

गौरतलब है कि यह पिछले कुछ दिनों में दूसरी बड़ी घटना है; इससे पहले 25 फरवरी को भी इसी तरह का धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ था, हालांकि विस्तृत जांच के बाद उस समय कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई थी। प्रशासन इसे किसी की शरारत मान रहा है या कोई गहरी साजिश, इसकी जांच जारी है, लेकिन सुरक्षा में कोई चूक न हो इसलिए एहतिहात के तौर पर पूरे परिसर को खाली कराकर चौरस घेराबंदी कर दी गई है और हर आने-जाने वाले पर कड़ी नजर रखी जा रही है…..

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई