दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश की संभावना, कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी; पढ़े IMD का ताजा अपडेट

दिल्ली। दिल्ली-NCR के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज राजधानी और उसके आसपास के क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश का अनुमान जताया है। इस बारिश से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में मौसम बिगड़ने के संकेत

उत्तर प्रदेश में भी मौसम बिगड़ने के संकेत हैं। खासकर पश्चिमी जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी दी गई है, जबकि उत्तरी जिलों में भारी बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बिहार में बांका, बक्सर, गया, मोतिहारी, नालंदा, पूर्णिया और सासाराम जैसे जिलों में तेज बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी

राजस्थान के जैसलमेर, जयपुर, अलवर और अजमेर में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 21 से 22 जुलाई के बीच दक्षिण-पूर्वी और उत्तरी राजस्थान के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

उधर, उत्तराखंड में हालात गंभीर हो सकते हैं। कुमाऊं क्षेत्र के नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर में रेड अलर्ट जारी किया गया है। गढ़वाल क्षेत्र में टिहरी, पौड़ी और पिथौरागढ़ में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। देश के कई हिस्सों में लगातार बदलते मौसम के कारण स्थानीय प्रशासन को सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई