छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बिजली गिरने और आंधी की चेतावनी

रायपुर।  छत्तीसगढ़ में बस्तर संभाग के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना के साथ मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, धमतरी और कांकेर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

जहां गरज-चमक के साथ बिजली गिरने, आंधी चलने और भारी बारिश की चेतावनी है। वहीं, कोंडागांव, सुकमा, बस्तर, गरियाबंद, बालोद, राजनांदगांव, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, रायगढ़ और मुंगेली समेत 11 जिलों में यलो अलर्ट जारी हुआ है। बाकी जिलों में भी बिजली गिरने और आंधी का खतरा बना हुआ है।

बुधवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री और पेंड्रा रोड का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज हुआ। इस महीने केवल बलरामपुर में अच्छी बारिश हुई है, जबकि अन्य जिलों में मानसून कमजोर रहा है। पिछले 36 घंटों में ज्यादातर जगह हल्की से मध्यम वर्षा हुई, जबकि बस्तर और बिलासपुर संभाग में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया सक्रिय है, जिसके असर से अगले सप्ताह तक कई जगह भारी बारिश हो सकती है। 1 से 13 अगस्त के बीच 166.7 मिमी बारिश का औसत होना चाहिए था, लेकिन अब तक केवल 64.0 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 62% कम है।

1 जून से अब तक प्रदेश में 678 मिमी बारिश दर्ज की गई है। बलरामपुर में सबसे अधिक 1113.5 मिमी और बेमेतरा में सबसे कम 336.4 मिमी वर्षा हुई है। जून से जुलाई के बीच 623.1 मिमी बारिश हुई, जो अनुमान से 12% ज्यादा है। जुलाई में 453.5 मिमी पानी गिरा, जो पिछले 10 सालों में सिर्फ 2016 और 2023 में ही 400 मिमी से ज्यादा रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई