छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ने लगी गर्मी, बस्तर में यलो अलर्ट जारी

रायपुर।
छत्तीसगढ़ में गर्मी एक बार फिर तेज़ी से बढ़ने लगी है। अगले चार दिनों के भीतर अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि की संभावना जताई गई है, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ सकती है।

वेस्टर्न डिस्टरबेंस कमजोर, तापमान में बढ़ोतरी
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कमजोर पड़ते ही राज्य में दिन और रात के तापमान में 1 से 2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है।
बिलासपुर में सबसे अधिक तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं रायपुर में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री और न्यूनतम 26.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

बस्तर संभाग में यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने बस्तर संभाग के कोंडागांव, नारायणपुर, बीजापुर, बस्तर, दंतेवाड़ा और सुकमा जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।
इन इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज़ अंधड़ चलने की संभावना जताई गई है। ग्रामीणों और किसानों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

उत्तर छत्तीसगढ़ में भी पारा चढ़ा
उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में भी गर्मी बढ़ रही है।
अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
सुरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में दिन का तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) में भी हालात गर्म हैं। शनिवार को दिन का तापमान 38.8 डिग्री और रात का तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

लोगों को सतर्क रहने की सलाह
मौसम विभाग ने लोगों से दोपहर के समय धूप से बचने, भरपूर पानी पीने और आवश्यकता होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है।
बस्तर संभाग के किसानों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है, क्योंकि बिजली गिरने की घटनाओं की संभावना बनी हुई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई