Health Tips: 30 की उम्र में Heart Attack क्यों? जानिए दिल को बचाने के 5 आसान उपाय |

Health Tips:

काम का बोझ, नींद की मार, फास्ट फूड की भरमार और स्ट्रेस की सरकार… ये सब एक साथ मिलकर आपके दिल को चुपचाप थका रहे हैं। और अब हार्ट अटैक सिर्फ 60 या 70 की उम्र का खेल नहीं रहा।

आज के दौर में, 30 की उम्र भी पूरी नहीं होती, और लोग हॉस्पिटल के स्ट्रेचर पर पड़े मिलते हैं। वजह – दिल ने काम करना बंद कर दिया।

तो चलिए जानते हैं – दिल को हेल्दी रखने के 5 आसान, सस्ते और असरदार तरीके।

जितना मोबाइल स्क्रॉल करते हैं, उसका आधा भी अगर टहलने में लगा दें… तो दिल कहेगा – थैंक यू। दिल से आपका शुक्रिया

हर दिन कम से कम 30 मिनट का वॉक, योगा या हल्का रन। इससे कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होता है, ब्लड प्रेशर बैलेंस में रहता है और मूड भी हो जाता है शानदार!
“और नहीं तो पार्क में जाओ, सीढ़ियां चढ़ो, डांस कर लो – कोई भी एक्टिविटी जिससे शरीर हिले, वही दिल के लिए वरदान है।”

तनाव को कहो अलविदा

बॉस की डांट, रिश्तों की उलझन, EMI का टेंशन – ये सब सीधे दिल पर वार करते हैं।”

“तनाव यानी स्ट्रेस, दिल की धड़कन बढ़ा देता है, बीपी बढ़ाता है और धीरे-धीरे दिल की मशीनरी बिगाड़ देता है।”

“इसका इलाज क्या? दिन में 15 मिनट – बस खुद के साथ। आंखें बंद करो, लंबी सांस लो, ध्यान लगाओ। फोन साइड में रख दो, व्हाट्सएप बंद कर दो।”

“दिमाग शांत होगा तो दिल भी कहेगा – चलो, अब आराम है।”

फास्ट फूड = स्लो डेथ

बर्गर, पिज्जा, समोसा – सबका टेस्ट जबरदस्त… लेकिन इन सबमें छुपा है दिल का दुश्मन नंबर वन – ट्रांस फैट, सोडियम, और एक्स्ट्रा शुगर।

रोज-रोज का ऑयली खाना – दिल की नसों में ब्लॉकेज बनाता है।

इनकी जगह लाइफ में लाओ – फल, हरी सब्ज़ियां, ओट्स, नट्स और कम फैट वाली चीज़ें। ये ही वो असली सुपरफूड हैं जो दिल की सफाई का काम करते हैं – बिना डॉ. के!
और हां, पानी ज़्यादा पीजिए – कोल्ड ड्रिंक नहीं!

नींद को मत लीजिए हल्के में

हर दिन 7 घंटे की नींद – कोई लक्जरी नहीं है, ये ज़रूरत है। नींद पूरी नहीं तो शरीर थका, दिमाग थका, और दिल? सबसे ज़्यादा थका!
एक ही टाइम पर सोइए, एक ही टाइम पर उठिए। वरना बॉडी की बायोलॉजिकल घड़ी बिगड़ेगी – और दिल कहेगा ‘अब बस!

धूम्रपान और शराब से दूरी जरूरी

धुएं और शराब में घुल रहा है दिल का दम। अगर अब नहीं छोड़ा, तो फिर छोड़ा ही क्यों?
सिगरेट से धमनियां सिकुड़ती हैं, शराब से ब्लड प्रेशर बढ़ता है। यानी दो तरफ़ा हमला दिल पर।
अगर पहले से पीते हैं, तो धीरे-धीरे कम कीजिए। एक दिन में सब नहीं छूटता, लेकिन शुरुआत करनी होगी। वरना दिल कहेगा – ‘अब और नहीं।

हार्ट अटैक आने से पहले देता है संकेत

सीने में दर्द या दबाव
सांस लेने में परेशानी
अजीब और अचानक थकान
चक्कर आना या हल्की बेहोशी
मतली या उल्टी
ठंडा पसीना
गर्दन, जबड़ा या पीठ में दर्द

अगर इनमें से कुछ भी लगे – तो इंतजार मत कीजिए। डॉक्टर के पास जाइए। सेकंड्स की देरी, ज़िंदगी की कीमत बन सकती है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई