छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका मुंगेली दौर पर

मुंगेली:छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका अल्प प्रवास के दौरान मुंगेली पहुंचे, जहां उन्होंने प्रशासनिक और विकासात्मक गतिविधियों में भाग लिया। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत उन्होंने जिला कलेक्ट्रेट परिसर में पौधारोपण किया।
इसके बाद, मनियारी सभाकक्ष में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में चल रही शासकीय योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की और इनके प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। जल संरक्षण प्रयासों और प्रधानमंत्री आवास योजना की सराहना करते हुए उन्होंने प्रशासन के कार्यों की प्रशंसा की।
मीडिया से बातचीत में राज्यपाल ने बताया कि उनका दौरा योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन की समीक्षा के लिए है। उन्होंने छात्रों से राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) में अधिक रुचि लेने की अपील की, जिससे अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास हो सके।
बाइट:
“यह दौरा जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा के लिए है। हमने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठकर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की है।”
— रमेन डेका, राज्यपाल, छत्तीसगढ़





