Hamas–Israel ceasefire: हमास-इजराइल में सीजफायर पर सहमति,19 जनवरी से लागू होगा

दोहा। गाजा में 15 महीने से जारी युद्ध को ख।त्म करने के लिए इजराइल और हमास के बीच सीजफायर पर सहमति बन गई है। इस समझौते के तहत, हमास गाजा में बंधक बनाकर रखे गए इजराइली नागरिकों को रिहा करेगा, और बदले में इजराइल भी हमास के लोगों को छोड़ेगा।
कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान बिन जसीम अल थानी ने पुष्टि की कि सीजफायर 19 जनवरी से लागू होगा। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और कतर के पीएम ने भी इस डील की पुष्टि की। यह समझौता कतर, मिस्र और अमेरिका की मध्यस्थता से हुआ है, और इसे इजराइल की कैबिनेट से मंजूरी मिलते ही लागू किया जाएगा।

सीजफायर डील के मुख्य बिंदु
- हमास और इजराइल के प्रतिनिधियों के बीच कतर में बातचीत के बाद डील पर सहमति बनी।
- सीजफायर के पहले चरण में, इजराइल अपनी सेना को गाजा सीमा से 700 मीटर पीछे हटा लेगा।
- सीजफायर के तहत हमास 33 बंधकों को रिहा करेगा, और इजराइल 250 फिलिस्तीनी कैदियों को छोड़ेगा।
- इसके बाद दोनों पक्ष स्थायी सीजफायर पर बातचीत करेंगे।
सीजफायर के लाभ
- गाजा में विस्थापित फिलिस्तीनी नागरिकों को वापस लौटने का मौका मिलेगा।
- गाजा और इजराइल के बीच एक बफर जोन बनाया जाएगा।





