चुनाव ड्यूटी से लौट रहे आरक्षक की मौत

कोंडागांव। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के मतदान ड्यूटी से लौट रहे एक आरक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह घटना 23 फरवरी की रात 10 से 11 बजे के बीच हुई।

आरक्षक केशकाल-विश्रामपुरी मार्ग पर ग्राम कोहका मेटा के पास बाइक अनियंत्रित हो गई और वह दुर्घटना का शिकार हो गया। मृतक आरक्षक नुमेन्द्र भुआर्य बड़ेडोंगर थाना में पदस्थ था और मतदान ड्यूटी के लिए बडेराजपुर ब्लॉक गया हुआ था। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। केशकाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई