नाइट ड्यूटी से घर के लिए आरक्षक सड़क में घायल मिला, इलाज के दौरान मौत

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक आरक्षक की सड़क हादसे में मौत हो गई। आरक्षक नाइट ड्यूटी के लिए घर से निकला था और मोगरा थाना क्षेत्र के जावली मुख्य मार्ग पर एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गया। हादसे में आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल आरक्षक को राहगीरों ने डायल 112 की मदद से कटघोरा अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक आरक्षक की पहचान

मृतक आरक्षक भूपेंद्र कंवर दीपका थाना में पदस्थ था और कटघोरा का निवासी था। वह बाइक से अपनी नाइट शिफ्ट ड्यूटी पर दीपका थाना जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। इस घटना के बाद आरक्षक के परिवार और पुलिस प्रशासन में शोक की लहर दौड़ गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button