Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

HADSA: सेना के हेलीकॉप्‍टर से टकराया यात्रियों से भरा विमान, क्रैश के बाद नदी में गिरा; 18 शव मिले

वाशिंगटन। अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में रीगन नेशनल एयरपोर्ट के पास एक बड़ी दुर्घटना हुई। यहां अमेरिकन एयरलाइंस के एक विमान और अमेरिकी सेना के हेलीकॉप्टर के बीच टक्कर हो गई। दोनों ही वाहनों के क्रैश होने के बाद वे पोटोमैक नदी में गिर गए। अब तक नदी से 18 शवों को निकाला जा चुका है और सर्च ऑपरेशन जारी है।

दुर्घटना के समय विमान कंसास सिटी से वाशिंगटन जा रहा था। यह विमान कनाडा एयरलाइन का था और हेलीकॉप्टर अमेरिकी सेना का ब्लैकहॉक (H-60) था। टक्कर के बाद, विमान आग का गोला बनकर आसमान में गिरता हुआ दिखाई दिया। सोशल मीडिया पर इस घटना के वीडियो भी वायरल हो गए हैं, जिनमें विमान से निकलती चिंगारी साफ नजर आ रही है। हादसे के बाद रीगन नेशनल एयरपोर्ट पर सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने इस हादसे को लेकर ट्वीट किया, “हम स्थिति पर नजर रख रहे हैं, फिलहाल हम बेहतरी की उम्मीद करते हैं।”

एयरलाइन कंपनी ने हादसे की पुष्टि की

विमान और हेलीकॉप्टर दोनों के क्रैश होने की जानकारी मिलने के बाद, एयरलाइन कंपनी ने पुष्टि की कि PSA द्वारा ऑपरेटेड अमेरिकन ईगल फ्लाइट 5342 विमान कंसास से वाशिंगटन आ रहा था, और दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अमेरिकी सेना के अधिकारी ने भी दुर्घटना में उनके हेलीकॉप्टर के शामिल होने की पुष्टि की है। अमेरिकी सीनेटर टेड क्रूज ने भी इस घटना पर ट्वीट करते हुए कहा, “हमें यह जानकर दुख है कि कई मौतें हुई हैं,” लेकिन उन्होंने कितनी मौतें हुई हैं, इसका खुलासा नहीं किया। सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है, और घटना के कारण रीगन एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें रोकी गई हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई