Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

HADSA: कुंभ जा रहे 18 लोगों की भगदड़ से मौत

दिल्ली। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात करीब 9:26 बजे हुई भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई। इसमें 14 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं, जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। लोकनायक जय प्रकाश अस्पताल (LNJP) ने मौत की पुष्टि की है।

हादसा प्लेटफॉर्म नंबर 13, 14 और 15 के बीच हुआ। महाकुंभ जाने के लिए स्टेशन पर शाम 4 बजे से भीड़ बढ़ने लगी थी। रात 8:30 बजे के आसपास प्रयागराज जाने वाली तीन ट्रेनें लेट हो गईं, जिससे भीड़ और ज्यादा बढ़ी और भगदड़ मच गई। शुरुआत में नॉर्दर्न रेलवे के CPRO ने भगदड़ की बात से इनकार किया, लेकिन बाद में हादसे की पुष्टि हुई। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने ट्वीट कर संवेदना व्यक्त की। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। इससे पहले 29 जनवरी को प्रयागराज के महाकुंभ में भी भगदड़ हुई थी, जिसमें 30 लोगों की मौत हो गई थी।

new delhi railway station stampede heavy crowd at plateform 14 and 15 |  भीड़ से पटा नई दिल्ली स्टेशन..चीखते-चिल्लाते लोग, भगदड़ का वो मंजर

हादसे के कारण बताए जा रहे ये-

  • प्रयागराज स्पेशल, भुवनेश्वर राजधानी और स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस तीनों ही प्रयागराज जाने वाली ट्रेनें प्लेटफॉर्म 14 पर थीं। दो ट्रेनें लेट होने के कारण प्लेटफॉर्म पर भीड़ और बढ़ी, जिससे भगदड़ मची।
  • अचानक ट्रेन के आने का अनाउंसमेंट हुआ और लोग बिना टिकट भागने लगे। इससे भीड़ बढ़ी और भगदड़ मच गई।
  • स्टेशन प्रशासन की ओर से भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई थी, जिससे स्थिति बिगड़ी।

LIVE : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ में 18 की मौत, मुआवजे के ऐलान से लेकर  कहां तक पहुंची जांच, जानें हर एक अपडेट्स | LIVE: Stampede like situation at  New Delhi

चश्मदीद बाेले ट्रेन लेट होने के कारण यात्रियों की भीड बढ़ी

एक यात्री ने बताया कि स्टेशन पर इतनी भीड़ थी कि पैरों को रखने की जगह नहीं थी और कन्फर्म टिकट वाले भी ट्रेन में नहीं घुस पाए। एक अन्य यात्री ने कहा कि ट्रेनें लेट थीं, और स्टेशन पर अत्यधिक भीड़ जमा हो गई थी।

दिल्ली के एलजी ने सोशल मीडिया में दी जानकारी

दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने हादसे के बाद ट्वीट किया, “नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के कारण कई लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।” कुछ देर बाद उन्होंने ट्वीट को एडिट करते हुए इस घटना पर मुख्य सचिव और पुलिस आयुक्त से बात की जानकारी दी। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी हादसे पर संवेदना जताई।

रेलवे की मुआवजे की घोषणा

रेलवे ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को 2.5 लाख रुपये और मामूली घायलों को 1 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई