GST 2.0 लागू: AC, फ्रिज और टीवी सस्ते, लेकिन मोबाइल और लैपटॉप महंगे ही रहेंगे

दिल्ली। देश में आज से जीएसटी 2.0 लागू हो गया है। 3 सितंबर को हुई जीएसटी काउंसिल की बैठक में टैक्स स्लैब को सरल करते हुए 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत वाली दरें हटा दी गईं। अब केवल तीन दरें रहेंगी  5 प्रतिशत, 18 प्रतिशत और 40 प्रतिशत। रोजमर्रा की जरूरत की कई वस्तुएं टैक्स फ्री कर दी गई हैं। 5 प्रतिशत का स्लैब सामान्य वस्तुओं पर, 18 प्रतिशत का स्लैब घरेलू और इलेक्ट्रॉनिक सामान पर और 40 प्रतिशत का स्लैब लक्जरी प्रोडक्ट्स पर लागू होगा।

नई दरों का सबसे बड़ा असर इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर में दिखेगा। एयर कंडीशनर, रेफ्रीजरेटर, वॉशिंग मशीन, डिशवॉशर और बड़ी स्क्रीन वाली टीवी पर पहले 28% टैक्स लगता था। अब ये 18 प्रतिशत स्लैब में आ गए हैं। अनुमान है कि AC और डिशवॉशर की कीमतें 3,500-4,500 रुपये तक घटेंगी। वहीं, फ्रिज और वॉशिंग मशीन के दाम करीब 8-9 प्रतिशत कम होंगे। 32 इंच से बड़ी स्क्रीन वाले टीवी भी सस्ते हो जाएंगे। इससे मध्यमवर्गीय परिवारों को सीधा फायदा मिलेगा।

हालांकि, मोबाइल फोन और लैपटॉप के दाम में कोई राहत नहीं मिलेगी। इन पर पहले से ही 18% जीएसटी लागू है और अब भी यही दर जारी रहेगी। इसकी वजह यह है कि मोबाइल और लैपटॉप मैन्युफैक्चरिंग कंपनियां पहले से प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम का लाभ उठा रही हैं। साथ ही, आयात शुल्क के समायोजन को देखते हुए इन्हें 18 प्रतिशत स्लैब में रखना जरूरी माना गया। दर कम करने से सरकार को नुकसान उठाना पड़ सकता था। इस तरह जीएसटी 2.0 ने जहां घरेलू इलेक्ट्रॉनिक और हाउसहोल्ड सामान को आम उपभोक्ताओं की पहुंच में ला दिया है, वहीं मोबाइल-लैपटॉप की कीमतों में बदलाव की उम्मीद रखने वालों को अब भी त्योहारी ऑफर्स और कंपनियों की स्कीमों का इंतजार करना होगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई