Gratitude Rally: नवनिर्वाचित पार्षद ने लोगों के बीच पहुचंकर लिया उनका आशीर्वाद

Gratitude Rally (बिलासपुर) : विगत दो दिनों पहले संपन्न हुए बिलासपुर नगर निगम के चुनाव में भाजपा ने एक तरफ जीत हासिल की है इसमें भाजपा के 49 पार्षद जीत कर आए हैं। जिसमें वार्ड क्रमांक 3 साइन नगर से भी भाजपा प्रत्याशी किरण राजेंद्र टंडन ने जीत हासिल की है।

ऐसे में आप चुनाव जीतने के बाद वार्ड पार्षद के रूप में किरण राजेंद्र टंडन अपने मतदाताओं के बीच पहुंच रही है। विजय रैली के रूप में किरण मतदाताओं के पास पहुंचकर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर रही है और उनसे वादा कर रही है कि चुनाव में जो भी वादे पार्टी और उनके द्वारा किए गए हैं।

उसे वह निश्चित तौर पर अपने इस कार्यकाल में पूरा करेंगे सड़क नाली पानी बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं के साथ शासन की योजनाओं को हर हितग्राही तक पहुंचाने का काम वे करेंगे इसके लिए जनता ने उन्हें जनादेश दिया है। विजय रैली के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे इस मौके पर किरण राजेंद्र टंडन ने कहां की यह जीत वार्ड वासियों की जीत है। क्योंकि उन्होंने जो उन पर विश्वास जताया है। अब मौका है कि उसे पर वह खड़ा उतरे इसके लिए वह निरंतर प्रयास करेगी और वार्ड की समस्याओं को दूर करने का पूरा प्रयास करेगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button