ग्राम ताराशिव में खेल दिवस का भव्य आयोजन, माताओं और बच्चों ने दिखाया उत्साह

रायपुर। अदाणी फाउंडेशन की उत्थान परियोजना के तहत ग्राम ताराशिव में खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों के साथ-साथ गाँव की माताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में कबड्डी, मटका दौड़, मटका फोड़ और कुर्सी दौड़ जैसी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन खेलों का उद्देश्य प्रतिभागियों के शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक विकास और टीम भावना को प्रोत्साहित करना था।

खेल दिवस में बच्चों के साथ 19 माताओं ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी की और अपनी ऊर्जा व प्रतिभा का परिचय दिया। विजेताओं को सम्मानित किया गया और सभी प्रतिभागियों की हौसलाअफ़जाई की गई। आयोजन में लगभग 150 से अधिक ग्रामीण उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम की सरपंच पूर्णिमा वर्मा, पंचगण विद्या वर्मा, मैना वर्मा, हेमंत वर्मा, भूलौ वर्मा, मोनू यादव और कृपा वर्मा सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकागण मौजूद रहे। मुख्य अतिथियों ने खेल भावना की शपथ दिलाकर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर सरपंच पूर्णिमा वर्मा ने कहा, “आज माताओं ने बच्चों के साथ मिलकर खेलों में भाग लेकर यह साबित कर दिया कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवन का आधार भी हैं।”

माताओं ने अदाणी फाउंडेशन का आभार जताते हुए ऐसे आयोजनों को नियमित रूप से कराने की इच्छा व्यक्त की। इस आयोजन ने पूरे ग्राम में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई