रायपुर सांसद खेल महोत्सव का भव्य आगाज़: 85 हजार खिलाड़ियों की भागीदारी, मेगा फाइनल में 5 हजार से ज्यादा खिलाड़ी

रायपुर। राजधानी रायपुर के नेताजी सुभाष स्टेडियम में “हम खेलेंगे, हिंदुस्तान खेलेगा” के संदेश के साथ रायपुर सांसद खेल महोत्सव के तीन दिवसीय मेगा फाइनल और समापन समारोह की शानदार शुरुआत हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। स्टेडियम में मौजूद खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

उद्घाटन अवसर पर एनसीसी कैडेट्स और खिलाड़ियों ने मार्चपास्ट कर सलामी दी। वहीं मां दंतेश्वरी अखाड़ा के युवाओं और स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिससे माहौल देशभक्ति और उत्साह से भर गया।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अपने संबोधन में बताया कि रायपुर लोकसभा क्षेत्र की नौ विधानसभा सीटों—रायपुर दक्षिण, पश्चिम, उत्तर, ग्रामीण, आरंग, अभनपुर, धरसीवा, भाटापारा और बलौदा बाजार—में आयोजित इस खेल महोत्सव में 85 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है। खिलाड़ियों ने कुश्ती, खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, शतरंज, भारोत्तोलन, रस्साकसी, गेड़ी दौड़, तैराकी और अन्य खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाई। उन्होंने इसे देश का सबसे बड़ा सांसद खेल महोत्सव बताया।

मेगा फाइनल में 5 हजार से ज्यादा खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। सांसद ने कहा कि खेल सिर्फ जीत-हार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण का मजबूत आधार हैं। इस आयोजन का उद्देश्य गांव से शहर तक छिपी खेल प्रतिभाओं को मंच देना और युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों से जोड़ना है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘फिट इंडिया’ और ‘खेलो इंडिया’ अभियानों का उल्लेख करते हुए कहा कि आज भारत में खेल एक मजबूत करियर विकल्प बन रहा है। इस महोत्सव में महिला खिलाड़ियों के साथ-साथ ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों की बड़ी भागीदारी को उन्होंने समावेशी भारत का उदाहरण बताया।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने खिलाड़ियों को संदेश दिया कि हार से घबराना नहीं चाहिए, क्योंकि हार ही जीत का रास्ता दिखाती है। मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास से खिलाड़ी देश और प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं।

इस अवसर पर विभिन्न खेलों के विजेताओं, वरिष्ठ खिलाड़ियों और कोचों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में विधायक सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, महापौर मीनल चौबे, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, प्रशासनिक अधिकारी, खिलाड़ी और बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे।

24 दिसंबर को प्रसिद्ध गायक और भाजपा सांसद मनोज तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में अपनी प्रस्तुति देंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई