अमरनाथ यात्रा 2025 का भव्य शुभारंभ, श्रद्धा, सुरक्षा और शिव भक्ति के संग शुरू हुई यात्रा

अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ आज बुधवार, 2 जुलाई को श्रद्धा और उल्लास के वातावरण में हुआ। जम्मू से तीर्थयात्रियों का पहला जत्था ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम बम भोले’ के जयकारों के साथ रवाना हुआ।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा कुल 38 दिनों तक चलेगी और 9 अगस्त को पूर्ण होगी।

यात्रा मार्ग:
पहलगाम रूट, बालटाल रूट

सुरक्षा व्यवस्था और दिशा-निर्देश:
जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने यात्रा मार्गों को ‘नो-फ्लाइंग जोन’ घोषित किया है।ड्रोन, UAV और गुब्बारों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
यात्रा मार्ग पर हर स्तर पर सुरक्षा तैनात है — CRPF, BSF, पुलिस बल मुस्तैद हैं।

पंजीकरण की जानकारी:
अब तक 3.5 लाख से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के अलावा, जम्मू में ऑफलाइन सेंटर भी खोले गए हैं:
सरस्वती धाम,वैष्णवी धाम,पंचायत भवन, महाजन सभा यह केंद्र रोज़ाना 2,000 यात्रियों का पंजीकरण कर रहे हैं।

भावुक श्रद्धा और आध्यात्मिकता का संगम
अमरनाथ यात्रा केवल एक यात्रा नहीं, यह शिव भक्ति और आस्था का उत्सव है।
बर्फानी बाबा के दर्शन हेतु हज़ारों श्रद्धालु कठिन मार्ग तय कर रहे हैं

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई