राज्यपाल रमेन डेका ने की ‘पीएम-जनमन’ योजना की समीक्षा, अफसरों को दिए जरूरी निर्देश

रायपुर में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने आज लोक भवन में ‘पीएम-जनमन’ योजना की प्रगति की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में राज्य सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

इस दौरान अलग-अलग विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिव स्तर के अधिकारियों ने योजना से जुड़े कार्यों की जानकारी राज्यपाल को दी। बैठक में आदिवासी क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों और योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।

राज्यपाल रमेन डेका ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचे और सभी काम तेजी से पूरे किए जाएं। उन्होंने खास तौर पर दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया।

बताया जा रहा है कि ‘पीएम-जनमन’ योजना के जरिए विशेष रूप से आदिवासी समुदायों के विकास और उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर काम किया जा रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button