टेंगनमाड़ा, करगीरोड, बेलगहना स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, जानिए ट्रेनों के आगमन व प्रस्थान की जानकारी…

बिलासपुर। कोरोना संक्रमणकाल में ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह प्रभावित रहा। बाद में जब कुछ स्थिति सामान्य हुई तो रेलवे ने कुछ स्टेशनों में स्टापेज बंद कर ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया। जिन ट्रेनों के दोबारा स्टापेज की सुविधा दी जा रही है, वह भी इस निर्णय का हिस्सा है।

स्टापेज की सुविधा नहीं मिलने से टेंगनमाड़ा, करगीरोड, बेलगहना स्टेशन इन तीनों स्टेशनों के यात्रियों को परेशानी हो रही थी। उन्हें अन्य स्टेशनों तक पहुंचकर इन ट्रेनों से सफर करना पड़ रहा था। कहीं न कहीं यात्रियों में इस अव्यवस्था को लेकर नाराजगी भी थी।
आमजनता की इस मांग को केंद्रीय राज्यमंत्री ने न केवल गंभीरता से लिया बल्कि सीधे रेलमंत्री तक पहुंचाई। मुलाकात के दौरान ही रेलमंत्री ने आश्वासन दे दिया था। अब इस पर अमल भी हो रहा है। रेलवे ने संबंधित स्टेशनों में ट्रेनों के आगमन व प्रस्थान के साथ जानकारी दी है। इससे यात्रियों में खुशी है और यह कह रहे हैं कि अब यात्रा में दिक्कत नहीं होगी।
जानिए ट्रेनों के आगमन व प्रस्थान की जानकारी – 18257 बिलासपुर – चिरमिरी एक्सप्रेस ट्रेन टेंगनमाड़ा स्टेशन 1:00 बजे पहुंचकर 1:02 बजे रवाना होगी। वापसी में 18258 चिरमिरी – बिलासपुर एक्सप्रेस इस स्टेशन में 2:25 बजे पहुंचेगी और 2:27 बजे गंतव्य के लिए छूट जाएगी। – 18477 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस करगीरोड स्टेशन में 14:55 बजे पहुंचकर 14:57 बजे छूटेगी। इसी तरह 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस 8:05 बजे पहुंचकर 8:07 बजे रवाना होगी ।- 18241 दुर्ग – अंबिकापुर एक्सप्रेस बेलगहना स्टेशन रात 12:29 बजे पहुंचकर 12:31 बजे छूटेगी। वहीं 18242 अंबिकापुर – दुर्ग एक्सप्रेस 4:19 बजे पहुंचकर 4:21 बजे रवाना होगी।
Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button