हरिद्वार में युवती के साथ कई दिनों तक रेप, 17 लाख की ठगी..

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां एक युवती के साथ होटल में कई दिनों तक रेप हुआ। युवती मध्यप्रदेश की रहने वाली है। टूर एंड ट्रेवल्स एजेंसी के मालिक पर दुष्कर्म किया। 17 लाख रुपए ठगने का भी युवती ने आरोप लगाया।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले ही हरिद्वार में उसकी मुलाकात बस स्टैंड के पास मौजूद टूर एंड ट्रेवल्स एजेंसी के मालिक से हुई थी. जान पहचान के चलते युवती ने आरोपी को करीब 17 लाख रुपए उधार दिए थे। मुलाकात को दौर आगे बढ़ा तो दोनों के बीच नजदीकियां भी बढ़ गई। आरोपी ने इस बीच पीड़िता से शादी का वादा भी किया।
पुलिस जांच
साथ ही पीड़िता का आरोप है कि एक दिन आरोपी ने उधार की रकम वापस करने के बहाने उसे हरिद्वार बुलाया और होटल लेकर गया। पीड़िता की शिकायत के अनुसार आरोपी ने होटल में कई दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं जब पीड़िता ने आरोपी से शादी की बात की और उससे अपनी रकम वापस मांगी तो उसने युवती को जान से मारने की धमकी दी। इस पूरे मामले में युवती की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।





