GGU Siege: अर्सलान की मौत पर विश्वविद्यालय में बवाल
GGU Siege: एनएसयूआई का उग्र प्रदर्शन....

गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में आज हालात पूरी तरह गर्मा गए। (GGU Siege) एनएसयूआई ने छात्र अर्सलान की मौत, कैंपस में बढ़ती असुरक्षा और छात्र विरोधी गतिविधियों के गंभीर आरोपों को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। सुबह से ही छात्रों का गुस्सा उफान पर था, और यह गुस्सा देखते ही देखते प्रशासनिक गलियारों तक पहुंच गयाएनएसयूआई के सैकड़ों छात्र मुख्य गेट पर जमा हुए और प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी।
छात्र सुरक्षा पर सवाल,केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रशासन घिरा….(GGU Siege)
छात्रों का कहना है कि अर्सलान की मौत कोई साधारण घटना नहीं है, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था की लापरवाही का नतीजा है। विरोध के बीच कुछ छात्र गेट पर चढ़ गए और वहीं से प्रशासन के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा।स्थिति बिगड़ने लगी और पुलिस व एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई। कई छात्र गिरफ्तारी जैसी स्थिति से बाल-बाल बचे। छात्रों ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन की लापरवाही लगातार बढ़ रही है, और सुरक्षा को लेकर किए जा रहे दावे सिर्फ कागजों में सिमटकर रह गए हैं
छात्रों का फूटा गुस्सा,विश्वविद्यालय प्रशासन पर लापरवाही के आरोप
एनएसयूआई का कहना है कि अगर प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। (GGU Siege) छात्रों की मांग है कि अर्सलान की मौत की निष्पक्ष जांच हो, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए और छात्र विरोधी नीतियों को तुरंत बंद किया जाए।फिलहाल विश्वविद्यालय कैंपस में तनाव का माहौल है। छात्र अपनी मांगों पर अड़े हैं और प्रशासन पूरी तरह दबाव में दिखाई दे रहा है। आने वाले दिनों में स्थिति और गर्मा सकती है।





