Geeta Public School Controversy: गीता पब्लिक स्कूल में विवाद भड़का, तिलक पर आपत्ति और क्रिसमस सजावट से अभिभावक नाराज
Geeta Public School Controversy: हिंदू संगठनों का विरोध तेज, स्कूल पर ईसाई धर्म के प्रचार-प्रसार का लगा आरोप

बिलासपुर के गीता पब्लिक स्कूल में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें धार्मिक माहौल को लेकर बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। (Geeta Public School Controversy) अभिभावकों और हिंदू संगठनों ने स्कूल प्रबंधन पर आरोप लगाया है कि यहां बच्चों के तिलक लगाने पर आपत्ति जताई गई थी , जबकि दूसरी ओर स्कूल परिसर में क्रिसमस से जुड़ी सजावट और सांता क्लॉज थीम को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस विरोध के बाद स्कूल प्रबंधन पर सवाल खड़े हो गए हैं कि आखिर शैक्षणिक परिसर में किस तरह की सोच को बढ़ावा दिया जा रहा है…..
हिंदू संगठनों का विरोध तेज, Geeta Public School Controversy
मामला उस समय गरमा गया जब अभिभावकों ने आरोप लगाया कि गीता पब्लिक स्कूल में हिंदू धर्म का तिलक लगाने पर रोक लगाई जा रही है, जबकि स्कूल में क्रिसमस त्योहार का पूरा सेटअप सजाकर ईसाई संस्कृति को बढ़ावा दिया जा रहा है। अभिभावकों का कहना है कि बच्चों पर धार्मिक प्रभाव न पड़े, इसलिए हर धर्म का बराबर सम्मान जरूरी है, लेकिन यहां एकतरफा माहौल बनते दिख रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि स्कूल में सांता क्लॉज का रूप धारण करवाने और त्योहार के सामान खरीदवाने जैसी बातों का बच्चों पर सीधा प्रभाव पड़ रहा है….
स्कूल पर ईसाई धर्म के प्रचार-प्रसार का लगा आरोप
अभिभावकों और हिंदू संगठनों का कहना है कि बच्चे मिट्टी की तरह होते हैं, उन्हें जैसा सिखाया जाए, वे वैसा ही बनते हैं। ऐसे में स्कूल में धार्मिक झुकाव की स्थिति भविष्य के लिए चिंता का विषय है। विवाद की जानकारी सामने आने के बाद स्थानीय संगठनों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ विरोध दर्ज कराया है और प्रशासन से जांच की मांग उठाई है। उनका कहना है कि शैक्षणिक संस्थान शिक्षा देने के स्थान हैं, धार्मिक प्रभाव डालने की जगह नहीं। वही प्रबंधन ने स्कूल परिसर को बंद कर वहां से निकल गए अब देखना होगा कि शिक्षा विभाग इस मामले में क्या एक्शन लेते है…….???????





