गौरेला-पेंड्रा: शिक्षिका के निकाह के बाद नगर में तनाव, हिंदू संगठनों ने किया बंद का आह्वान

गौरेला-पेंड्रा जिले में एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका द्वारा मुस्लिम युवक से निकाह किए जाने के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। घटना के विरोध में गुरुवार को हिंदू संगठनों ने गौरेला नगर बंद का आह्वान किया, जिसका व्यापक असर देखा गया।

जानकारी के अनुसार, गौरेला की रहने वाली सरकारी स्कूल की लेक्चरर अर्चना तिवारी ने 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन एक मुस्लिम युवक से निकाह कर लिया। बताया जा रहा है कि युवक पहले से शादीशुदा है और दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। निकाह से पहले शिक्षिका ने इस्लाम धर्म अपना लिया था।

इस घटना के बाद स्थानीय हिंदू संगठनों में नाराजगी देखी गई। बुधवार को इन संगठनों की बैठक हुई, जिसके बाद गुरुवार को नगर बंद का आह्वान किया गया। बंद के दौरान बाजार, दुकानें और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे।

हिंदू संगठनों ने “सर्व हिंदू समाज” के बैनर तले एक रैली भी निकाली और गौरेला के अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच और संबंधित लोगों पर कार्रवाई की मांग की।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button