बिलासपुर स्टेशन का गेट नंबर तीन दो महीने से बंद, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

बिलासपुर

बिलासपुर रेलवे स्टेशन के गेट नंबर 3 को पिछले दो महीनों से स्टेशनरी डेवलपमेंट कार्य के चलते बंद कर दिया गया है। हालांकि, अब तक इस गेट के सामने का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है, लेकिन मलबा हटाने और अन्य छोटे-मोटे काम जारी हैं।

गेट नंबर 3 की बंदी के कारण, पहले जहां सैकड़ों यात्रियों की आवाजाही हुआ करती थी, अब वहां सिर्फ धूल, गंदगी और कचरे का ढेर दिखाई दे रहा है। जनरल टिकट काउंटर और यात्रियों के बैठने की जगह अब वीरान पड़ी हुई हैं। स्थिति यह है कि गेट के दोनों ओर जालियाँ लगाई गई हैं, जिससे यात्रियों का यहां प्रवेश पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

इस क्षेत्र में धूल की मोटी परत जम चुकी है और जगह-जगह गंदगी का ढेर नजर आता है। जहां एक ओर बिलासपुर रेलवे स्टेशन स्वच्छता को लेकर अपनी पहचान बना रहा है, वहीं इस गेट के पास की बदहाल स्थिति रेलवे के इन दावों पर सवाल खड़े कर रही है।

अगर रेलवे चाहता, तो प्लेटफॉर्म की ओर से यात्रियों के बैठने के लिए इस क्षेत्र को खोला जा सकता था, जिससे कम से कम इसकी नियमित सफाई होती रहती। लेकिन फिलहाल, यहां सफाई व्यवस्था की कोई उचित ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button