गरियाबंद: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार बुजुर्ग दंपत्ति को मारी टक्कर, पति की हालत गंभीर

गरियाबंद जिले के तौरंगा में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार बुजुर्ग दंपत्ति को टक्कर मार दी, जिसमें पति गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के मुताबिक, यह बुजुर्ग दंपत्ति देवभोग से मैनपुर जा रहा था, तभी सामने से आ रही तेज कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन एंबुलेंस के देर से पहुंचने पर उन्होंने प्राइवेट वाहन से दोनों को अस्पताल पहुंचाया।
इस हादसे में बाइक चला रहे बुजुर्ग को सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि उनकी पत्नी को हल्की चोटें लगी हैं। फिलहाल पति की हालत गंभीर बताई जा रही है और अस्पताल में इलाज जारी है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार कार चालक की तलाश की जा रही है।





