पुलिस की लापरवाही से गांजा तस्करी का करने वाला आरोपी फरार…

जगदलपुर| जगदलपुर के आमागुड़ा चौक के पास से दो दिन पहले गांजा तस्करी का एक आरोपी फरार हो गया था। घटना में लापरवाही बरतने वाले तीन आरक्षकों को एसपी कोंडागांव ने सस्पेंड कर दिया है। वहीं, आरोपी की तलाश की जा रही है।

बताया जा रहा है कि केशकाल थाना पुलिस ने 25 सितंबर को पिकअप वाहन में गांजा तस्करी करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। 26 सितंबर की शाम जगदलपुर जेल दाखिल करने के दौरान आरोपी सूरज बतरा पुलिस को चकमा देकर बस से कूदकर फरार हो गया। आरोपी के फरार होने की सूचना के बाद से ही जगदलपुर व कोंडागांव पुलिस की टीम लगातार ढूंढ रही हैं।

इस मामले में कोंडागांव एसपी वाय अक्षय कुमार ने फरार आरोपी के साथ ड्यूटी में तैनात तीन आरक्षकों को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही धनोरा थाना प्रभारी राजकुमार शोरी को मामले की जांच कर सात दिनों में जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button