रायपुर सेंट्रल जेल में गैंगवार, युवक पर धारदार हथियार से हमला

रायपुर।  राजधानी की सेंट्रल जेल में गैंगवार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। जेल के भीतर मारपीट, ब्लेडबाजी और जानलेवा हमलों का सिलसिला लगातार जारी है। ताजा मामला बहुचर्चित यश शर्मा हत्याकांड से जुड़ा सामने आया है, जिसमें केस के मुख्य गवाह कुशाल तोलानी पर जेल के अंदर चाकू से जानलेवा हमला किया गया।

जानकारी के अनुसार, कुशाल तोलानी को प्रतिबंधित धाराओं से जुड़े एक मामले में सिर्फ एक दिन के लिए सेंट्रल जेल लाया गया था। इसी दौरान उस पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि यश शर्मा हत्याकांड के आरोपियों ने पहले से साजिश रचकर जेल के भीतर यह हमला करवाया, ताकि मुख्य गवाह को डराया-धमकाया जा सके और वह कोर्ट में बयान न दे सके।

एनडीपीएस मामले में बंद कैदी ने किया हमला

बताया जा रहा है कि हमला करने वाला कैदी एनडीपीएस एक्ट में सजा काट रहा है। उसने अचानक कुशाल तोलानी पर चाकू से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जेल प्रशासन ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद जेल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई