फार्महाउस में चल रहा था जुए का खेल, 15 लोग गिरफ्तार

दुर्ग। अमलेश्वर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खुड़मुड़ा स्थित एक फार्महाउस में चल रहे जुए के अड्डे पर छापा मारा। इस दौरान 15 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि अमलेश्वर निवासी मोरध्वज साहू अपने साथियों के साथ फार्महाउस में जुआ खेल रहा है।

सूचना के बाद थाना प्रभारी ममता अली शर्मा ने अपनी टीम के साथ फार्महाउस को घेर लिया। सभी आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। पकड़े गए लोगों में ज्यादातर रायपुर के रहने वाले हैं जो अमलेश्वर आकर जुआ खेल रहे थे।

पुलिस ने आरोपियों के पास से ₹1,24,000 नगद बरामद किया है, जो जुए में लगाया जा रहा था। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी और जांच अभी भी जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि कहीं इस जुए के अड्डे का संबंध किसी बड़े नेटवर्क से तो नहीं है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button