गडकरी ने छत्तीसगढ़ को दी 10 हजार करोड़ की अब चार नए नेशनल हाइवे के डीपीआर को मिली मंजूरी

छत्तीसगढ़। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने छत्तीसगढ़ को दस हजार करोड़ रुपये की बड़ी सौगात दी है। इस राशि से राज्य में चार नई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की जाएगी। इन परियोजनाओं से राज्य में सड़क बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी और परिवहन की सुविधाएं बेहतर होंगी। इन परियोजनाओं के लिए DPR को केंद्र की स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने सोमवार को नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ बैठक के दौरान इन परियोजनाओं पर चर्चा की। बैठक में छत्तीसगढ़ में चल रही राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति और भविष्य की योजनाओं पर गहन मंथन हुआ। सीएम विष्णुदेव साय ने इस महत्वपूर्ण सौग़ात के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि इन परियोजनाओं से राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार सड़क निर्माण कार्यों को प्राथमिकता देकर सभी परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करेगी।

इसके बाद प्रदेश के सीएम विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्टीट कर लिखा कि “छत्तीसगढ़ के लिए बहुत ही हर्ष का विषय है कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी ने राज्य में 4 नई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं और इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार करने के लिए 10,000 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है।

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित समीक्षा बैठक में प्रदेश में चल रहे राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में आदरणीय गडकरी जी ने रायपुर से विशाखापट्टनम के बीच पहले फेज का कार्य रिकॉर्ड 4 महीने में पूरा करने पर हमारी सरकार की तारीफ की, जिससे हमें और अधिक प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

इन परियोजनाओं की स्वीकृति से राज्य में राष्ट्रीय राजमार्ग के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी और परिवहन की सुविधाएं बेहतर होंगी। इसके साथ ही प्रदेश के आर्थिक और औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी।

हमारी सरकार सभी परियोजनाओं को समय पर और बिना किसी रुकावट के पूरा करने के लिए पूर्णतः संकल्पित है। मैं स्वयं हर सप्ताह इनकी प्रगति की समीक्षा कर रहा हूँ, ताकि राज्य के विकास में कोई बाधा न आए। सभी अधिकारियों को कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

 

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button