Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

छत्तीसगढ़ी सिनेमा का भविष्य उज्ज्वल, सरकार देगी हर संभव सहयोग: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम “छत्तीसगढ़ रजत जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ी फिल्मों का सफर” में शामिल हुए। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम द्वारा आयोजित किया गया था।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ी सिनेमा की अब तक की यात्रा, उसकी उपलब्धियों और आने वाले उज्ज्वल भविष्य पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ी सिनेमा आज एक नए और सकारात्मक दौर में प्रवेश कर चुका है।

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम के गठन में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के योगदान को याद करते हुए कहा कि छालीवुड की मजबूत नींव रखने में उनकी अहम भूमिका रही है। उन्होंने निगम के पहले अध्यक्ष स्वर्गीय राजेश अवस्थी को भी श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने निगम की वर्तमान अध्यक्ष मोना सेन की सराहना करते हुए कहा कि वह एक अनुभवी, मेहनती और समर्पित कलाकार हैं। उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री का सर्वांगीण विकास होगा। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ी फिल्में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदेश की संस्कृति और पहचान को मजबूती से प्रस्तुत करेंगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण की शुरुआत वर्ष 1957 में हुई थी। उन्होंने भूलन कांदा उपन्यास पर आधारित फिल्म “भूलन द मेज” को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात बताया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ी सिनेमा लोकसंस्कृति, लोककथाओं और सामाजिक विषयों से जुड़ा हुआ है, जो इसे अलग पहचान देता है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ी फिल्मों के विकास को लेकर पूरी गंभीरता से काम कर रही है। इसी दिशा में चित्रोत्पला फिल्म सिटी का निर्माण किया जा रहा है, जिसके लिए 150 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि छालीवुड का भविष्य स्वर्णिम है और सरकार फिल्म उद्योग को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग करेगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष मोना सेन ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए निगम के पुनर्गठन के लिए उनका आभार जताया। उन्होंने छत्तीसगढ़ी फिल्म “मोर छइंहा भुइंया” के निर्माता सतीश जैन का धन्यवाद किया और कहा कि इस फिल्म ने छत्तीसगढ़ी सिनेमा को नई पहचान दिलाई। साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के निरंतर और समग्र विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई