Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

इंस्टाग्राम रील्स से आईपीएल तक का सफर, बिना प्रोफेशनल क्रिकेट खेले ऑक्शन में पहुंचे इजाज सावरिया

आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में एक ऐसा नाम शामिल होने जा रहा है, जिसने अब तक कभी प्रोफेशनल क्रिकेट नहीं खेला है। 20 साल के इजाज सावरिया सिर्फ सोशल मीडिया पर अपनी गेंदबाजी के वीडियो और रील्स बनाकर आईपीएल ऑक्शन तक पहुंचने में कामयाब हुए हैं। उनकी कहानी यह साबित करती है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म आज युवा खिलाड़ियों के लिए नए दरवाजे खोल रहे हैं।

इजाज सावरिया की पहचान एक लेग स्पिन गेंदबाज के रूप में हुई है। इंस्टाग्राम पर उनकी स्पिन गेंदबाजी के रील्स तेजी से वायरल हुए, जिसके बाद आईपीएल की कुछ फ्रेंचाइजियों की नजर उन पर पड़ी। उनकी बॉलिंग से प्रभावित होकर चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स जैसी टीमों ने भी दिलचस्पी दिखाई, जिसका नतीजा यह रहा कि उनका नाम आईपीएल 2026 की ऑक्शन लिस्ट में शामिल कर लिया गया।

राजस्थान के रहने वाले इजाज सावरिया ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। उन्होंने न तो किसी प्रोफेशनल स्तर पर क्रिकेट खेला है और न ही कभी भारत या राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया है। इसके बावजूद वह आईपीएल ऑक्शन में खिलाड़ी नंबर 265 के रूप में शामिल होंगे। उनके नाम की बोली चौथे सेट में लगाई जाएगी।

सोशल मीडिया पर इजाज सावरिया लगातार अपने प्रैक्टिस सेशन और गेंदबाजी के वीडियो साझा करते रहते हैं। उनके हजारों फॉलोअर्स हैं और कई जाने-माने देसी और विदेशी क्रिकेटर उनके वीडियो पर प्रतिक्रिया दे चुके हैं। इंग्लैंड के आदिल राशिद, आयरलैंड के सिमी सिंह और भारत के विपराज निगम जैसे खिलाड़ी भी उनके पोस्ट पर कमेंट कर चुके हैं।

इजाज सावरिया ने जयपुर की संस्कार एकेडमी से क्रिकेट की ट्रेनिंग ली है। आईपीएल ऑक्शन में उनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये रखी गई है। अगर उन्हें किसी टीम ने खरीदा, तो यह उनके करियर का पहला प्रोफेशनल कॉन्ट्रैक्ट होगा। उनकी यह कहानी युवा खिलाड़ियों के लिए एक नई प्रेरणा बनकर सामने आई है, जहां मेहनत के साथ-साथ सोशल मीडिया भी पहचान दिलाने का मजबूत माध्यम बनता जा रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई